ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जुमे की नमाज पर प्रदेश भर में सतर्कता बढ़ाई गई- डीजीपी प्रशांत कुमार

सीएए लागू होने के बाद राजधानी लखनऊ सह‍ित पूरे प्रदेश में पुल‍िस अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, “जुमे की नमाज पर प्रदेश भर में सतर्कता बढ़ाई गई। राज्य में आज मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी असामाजिक तत्व पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।”

बता दें, केंद्र सरकार ने बीते सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही मुस्लिम बाहुल्य जिलों के साथ पहले हिंसा की चपेट में आ चुके जिलों में दंगा निरोधक दस्ते व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पिछले सप्ताह ही इस संदर्भ में पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया था।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, पुलिस किसी को भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था को हाथ में नहीं लेने देगी। प्रदेश में शांति और निवेश का माहौल है। इसे खराब नहीं होने दिया जाएगा। जहां पर भी गड़बड़ी की आशंका है, वहीं पुलिस ने पीएसी की तैनाती कर रखी है। सभी जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर दंगा निरोधक दस्तों के साथ पीएसी की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से नजर रखने निर्देश दिए गए हैं।

 

Scroll to Top