ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा एलान

देश में आम चुनाव की घड़ी नजदीक आ गई है। चुनाव आयोग कल यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर देगा। दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। तारीखों का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है।

विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान

लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव आयोग कल विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान कर देगा। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है।

पिछली बार लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे।

आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है।
चुनाव आयोग कल इन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान करेगा।
चुनव आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 21 मार्च को सुनवाई होगी।
कोर्ट ने नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

7 चरण में हुए थे पिछले लोकसभा चुनाव

बता दें कि 2019 में सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराए गए थे। इस बार भी चुनाव 6-7 चरणों में कराए जाने की उम्मीद है। पिछली बार चुनाव 11 अप्रैल को शुरू हुए और 19 मई को खत्म हुए।

Scroll to Top