ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लगातार ताइवान की सीमा में दिख रहे चीनी विमान और जहाज

चीन और ताइवान के बीच की तकरार बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर ताइवान के आसपास 36 चीनी विमान और छह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) जहाजों देखे हैं। लगातार चीन की ओर से ऐसी हलचल देखी जा रही है, जिसमें यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, ताइवान रक्षा मंत्रालय ने कहा, “आज सुबह 6 बजे (UTC+8) तक ताइवान के आसपास सक्रिय 32 PLA विमान और 5 PLAN जहाजों का पता चला। 20 विमान ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी ADIZ में प्रवेश कर गए। #ROCArmedForces ने स्थिति की निगरानी की है और प्रतिक्रिया देने के लिए उचित बलों को नियुक्त किया है।”

यह ताइवान द्वारा गुरुवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक 24 घंटों के भीतर 32 चीनी विमानों का पता लगाने के बाद ये अपडेट आया है। मंत्रालय ने कहा कि तेरह विमान ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश कर गए।

ग्रे जोन रणनीति को दिया बढ़ावा

ताइवान न्यूज के अनुसार, सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के आसपास परिचालन करने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति का उपयोग बढ़ा दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ग्रे जोन रणनीति को स्थिर-राज्य निरोध और आश्वासन से परे एक प्रयास के रूप में परिभाषित किया गया है, जो बल के प्रत्यक्ष और बड़े उपयोग के बिना किसी के सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने का प्रयास करता है।”

पहले भी लगातार ट्रैक हो रही विमान और जहाज

इस महीने ताइवान ने चीनी सैन्य विमानों को 185 बार और नौसैनिक जहाजों को 113 बार ट्रैक किया है। इससे पहले भी बीते रविवार को ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने अपने सीमा के आसपास नौ चीनी सैन्य विमानों और पांच नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के नौ विमानों में से एक चीनी ड्रोन ने ताइवान स्ट्रेट मध्य रेखा को पार भी किया।

Scroll to Top