ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद सुनीता केजरीवाल पहली बार प्रेस को किया संबोधित

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद सुनीता केजरीवाल पहली बार प्रेस को संबोधित किया। केजरीवाल को आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इसी मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहले से ही जेल में हैं। सुनीता केजरीवाल ने सीएम के पत्र को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि गिरफ्तारी हमें आश्चर्य में नही डाल रही है। मुझे भले गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं जेल में रहूं या बाहर रहूं। आप लोगों के लिए काम करता रहूंगा।

महिलाओं को 1000 हजार रुपये जरूर मिलेंगे: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से कहा है कि वे एक बार मंदिर जाना और मेरे लिए दुआएं मांगना। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा। दिल्ली की महिलाओं से कहा कि उन्हें 1000 रुपये महिला सम्मान योजना के तहत जरूर मिलेंगे। मुझे कोई भी जेल ज्यादा दिनों तक अंदर नहीं रख सकती है।

मैं लोहे की तरह मजबूत हूं: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि मेरा जीवन पल-पल देश के लिए है। केजरीवाल ने कहा कि वह जल्द बाहर आएंगे, आपके लिए काम करेंगे। करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ है। आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ताओं से अपील है कि लोकसेवा का काम रूकना नहीं चाहिए। आप बीजेपी वाले से नफरत नहीं करना, वे सब मेरे भाई है। मैं जल्द लौटूंगा। आपका भाई, अरविंद।

Scroll to Top