ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आज बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व बागी विधायक

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के छह आयोग्‍य विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

वहीं तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में जाने की बात सामने आई है। दिल्ली में भाजपा में शामिल करने के बाद हिमाचल लाने का कार्यक्रम है।

शनिवार दोपहर बाद तीन बजे ये शिमला पहुंचेंगे। यहां भाजपा के कार्यकर्ता इनका स्वागत भी कर सकते हैं। शुक्रवार को शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया।

विपिन सिंह परमार की अध्‍यक्षता में हुई बीजेपी की बैठक

भाजपा विधायक दल की बैठक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलवीर वर्मा, इंद्रसिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई है।

सफल आयोजन पर रणनीति तय

पार्टी के धरातल पर विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं, इनके सफल आयोजन पर रणनीति तय की गई है। त्रिदेव सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क, पन्ना प्रमुख सम्मेलन, मेरा बूथ सबसे मजबूत ऐसे कई कार्यक्रमों के बारे में एक ठोस नीति तैयार की गई।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली जाना पड़ गया, इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में सफल कार्यक्रम करें और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत मिले, इसके लिए बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है, इस पर अमल होगा।

हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी की सरकार स्थिति हास्यास्पद बनी है। सरकार से पार्टी कार्यकर्ता, नेता, मंत्री और पार्टी अध्यक्ष ही नाराज चल रहे हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। अपने ही कृत्य से कांग्रेस की सरकार गिरने की कगार पर है, दावा किया कि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के उपचुनाव भी भाजपा जीतेगी। हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच नाराजगी लगातार चल रही है। यह दौर 15 माह से जारी है। कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों और अब त्यागपत्र दे चुके निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस के तीन मंत्री लगातार फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं। पार्टी के भीतर ही जोड़तोड़ का दौर चल रहा।

Scroll to Top