ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

BRS नेता के कविता को नहीं मिली राहत

एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीआरएस नेता के कविता को राहत नहीं मिली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता की ईडी रिमांड 26 मार्च तक बढ़ा दी है। दरअसल, 22 मार्च को सप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया। उन्हें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में शामिल होने के लिए ईडी ने गिरफ्तार किया गया है।

यह एक राजनीतिक मामला है

इस बीच दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में BRS एमएलसी के. कविता ने मीडिया से कहा कि ‘यह एक अवैध गिरफ्तारी है। हम इसे अदालत में लड़ने जा रहे हैं। यह एक राजनीतिक मामला है, एक मनगढ़ंत मामला है, एक झूठा मामला है। हम इससे लड़ रहे हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है, वे बार-बार वही बातें पूछ रहे हैं।’

ED की गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

बता दें कि 46 वर्षीय कविता को संघीय मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी ने हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स स्थित घर से गिरफ्तार किया था। के कविता द्वारा दायर एक रिट याचिका पर शीर्ष अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया है, जिसमें दिल्ली शराब नीति मामले के संबंध में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ट्रायल कोर्ट में जाने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी की विशेष पीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि लोग सिर्फ इसलिए जमानत के लिए शीर्ष अदालत से सीधे संपर्क नहीं कर सकते क्योंकि वे राजनेता हैं या ऐसा करने में सक्षम हैं।

Scroll to Top