ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अपने ही गढ़ में मुसीबत में फंस गई है समाजवादी पार्टी

सपा अपने गढ़ में ही मुसीबत में फंस गई है। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पार्टी के दो-दो प्रत्याशी सामने आए हैं। सांसद डॉ. एसटी हसन ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, जबकि बिजनौर की पूर्व विधायक रुचिवीरा ने खुद को प्रत्याशी बताते हुए बुधवार को नामांकन कराने का दावा किया है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने की बात भी कही है।

सपा नेतृत्व ने रविवार को डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी घोषित किया था। उसी दिन उनकी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई थी। टिकट के अन्य दावेदार कांठ विधायक कमाल अख्तर और मुरादाबाद देहात के विधायक नासिर कुरैशी ने अपने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी भी दी थी। उस दिन रात को शहर आने पर डॉ. हसन का स्वागत किया गया। उन्होंने मंगलवार को सपा और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।

रुच‍ि वीरा ने खुश के प्रत्‍याशी होने का क‍िया दावा

इसी के साथ यह चर्चा आम हुई कि सांसद का टिकट काटा जा रहा है। शाम को रुचि वीरा ने भी खुद के प्रत्याशी होने का दावा किया। पार्टी के कई पदाधिकारी भी नाम न छापने की शर्त पर इसे सही बताने लगे। इस बारे में डॉ. हसन का कहना है कि मैंने तो अखिलेश जी के आदेश पर नामांकन करा दिया। अब दुआ ही कर सकता हूं। खुदा मेरे हक में जो फैसला करेगा मंजूर है।

आज नामांकन करेंगी रुच‍ि वीरा

इसके अलावा रुचि वीरा का कहना है कि सपा मुखिया अखिलेश जी ने मुझे मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर सिंबल दिया है। बुधवार को नामांकन कराने पहुंच रही हूं। इधर, डॉ. हसन के समर्थन में वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। उसमें कुछ लोग रुचि वीरा का पुतला भी फूक रहे हैं। काबिलेगौर है कि मुरादाबाद में पहले चरण में मतदान होना है। इसके लिए बुधवार को नामांकन के लिए अंतिम दिन है।

Scroll to Top