ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शराब घोटाला केस : 15 अप्रैल तक के लिए जेल भेजे गए सीएम केजरीवाल, ED का रिमांड मांगने से इनकार

आबकारी नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाए गए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. केजरीवाल को इसके बाद कोर्ट से सीधा तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा.
 
दरअसल अरविंद केजरीवाल की रिमांड सोमवार को खत्म हो रही थी. ऐसे में ईडी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. ईडी ने कोर्ट से सीएम केजरीवाल की रिमांड न बढ़ाकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की. ईडी ने कोर्ट से कहा कि ज़रूरत होगी तो बाद में फिर रिमांड लेंगे.
 
इस मामले में ईडी की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने कोर्ट से कहा, ‘वह (केजरीवाल) केवल गोलमोल जवाब दे रहे हैं. बस कह रहे हैं मुझे नहीं पता, मुझे नहीं पता… बस यही जवाब दे रहे हैं. हम न्यायिक हिरासत की मांग करते हैं.’
 
सीएम केजरीवाल ने कोर्ट से मांगी 3 किताबें पढ़ने की इजाजत
अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने कोर्ट से केजरीवाल को तीन किताबें पढ़ने की अनुमति देने के लिए आवेदन किया है. ये किताबें हैं भगवद् गीता, रामायण और पत्रकार नीरजा चौधरी द्वारा लिखी गई ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’…
 
तिहाड़ की 2 या 5 नंबर जेल में रखे जा सकते हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल को लेकर तिहाड़ जेल में सोमवार सुबह ही तैयारियां शुरू कर दी गई. तिहाड़ में कुल 9 जेल हैं और सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को यहां जेल नंबर 5 या 2 में रखा जा सकता है.
 
अभी कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को 2 नंबर जेल से 5 नंबर जेल में शिफ्ट किया गया है. वहीं मनीष सिसोदिया को जेल नंबर 1 में रखा गया है. इस मामले की एक अन्य आरोपी बीआरएस नेता के. कविता को लेडी जेल 6 नम्बर जेल में रखा गया है. वहीं सतेंद्र जैन को तिहाड़ जेल की 7 नंबर जेल में रखा गया है. इस सेल में ED और CBI से संबंधित कैदियों को रखा जाता है.
Scroll to Top