ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुनीता केजरीवाल होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री? आवास पर मिलने पहुंच रहे मंत्री

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद क्या उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली सीएम बनने वाली है? दरअसल AAP विधायक मंगलवार दोपहर उनसे मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जिससे इन अटकलों को बल मिल गया.

बता दें कि आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं के आरोप में सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. ऐसे में सवाल उठने लगा कि सीएम केजरीवाल जेल से आखिरी कैसे सरकार चलाएंगे. ऐसे में सूत्रों ने बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक की पत्नी सुनीता केजरीवाल द्वारा आने वाले दिनों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है. उन्होंने रविवार को यहां रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की.

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख गोपाल राय सहित पार्टी के अन्य नेताओं के भी ‘अधिक सक्रिय’ भूमिका निभाने की संभावना है.

‘दिल्ली में खड़ा हो सकता है संवैधानिक संकट’

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने दावा किया है कि केजरीवाल सरकार का नेतृत्व करना जारी रखेंगे, चाहे उन्हें कितने भी समय तक जेल में रहना पड़े. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि केजरीवाल की गैरहाजिरी से दिल्ली में शासन पर तुरंत प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद आदर्श आचार संहिता हटने पर चुनौतियां सामने आ सकती हैं.

मौजूदा परिस्थितियों में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के पास 2 ही विकल्प दिखाई देते हैं या तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें और विधायक दल का नया नेता चुना जाए. पार्टी अगर ऐसा नहीं करती है तो फिर संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कुछ दिनों पहले ही साफ किया था कि सरकार जेल से तो नहीं चलेगी.

Scroll to Top