ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आइए, जानें कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र की बड़ी बातें….

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे न्याय पत्र नाम दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कई बड़े चुनावी वादे किए गए हैं। पार्टी ने महिलाओं, युवाओं से लेकर किसानों तक के लिए 25 गारंटियां जारी की है। इसके साथ ही नौकरियों और आरक्षण को लेकर भी वादा किया गया है।

आइए, जानें कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र की बड़ी बातें….

  • कांग्रेस ने अपने न्यायपत्र में सबसे बड़ा वादा आरक्षण सीमा को खत्म कर रिजर्वेशन कोटा को बढ़ाने का वादा किया है।
  • महिलाओं के लिए पार्टी ने दो बड़े वादे किए हैं। एक तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसद तक आरक्षण और गरीब लड़ियों को सालाना 1 लाख रुपये की मदद देने का वादा किया गया है।
  • युवाओं के लिए बड़ा वादा करते हुए घोषणापत्र में कहा गया है कि स्नातक के बाद उन्हें पहली नौकरी सरकार दिलाएगी। वहीं, युवाओं को 30 लाख सरकार नौकरी देने का वादा किया गया है।
  • पार्टी ने 10 न्याय का वादा किया है। इसमें हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय शामिल है।
  • न्यायपत्र में मिनिमम मजदूरी 400 रुपये करने का वादा किया गया है।
  • कांग्रेस ने किसानों के लिए एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया है।
  • स्वास्थ्य को लेकर भी कांग्रेस ने बड़ी गारंटी दी है। पार्टी ने सभी लोगों का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा करने की बात कही है।
  • एक साल में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए रिजर्व्ड पदों को भरने का वादा।
  • गरीबों, खासकर एससी और एसटी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया जाएगा और इसका विस्तार हर ब्लॉक तक होगा।
  • पार्टी ने जातिगत जनगणना कराने का अपना वादा इस घोषणापत्र में फिर दोहराया है।
Scroll to Top