ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रियंका गांधी का भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार बोली ये बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव एक साथ होने जा रहे हैं। चुनाव होने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल सरकार पर विश्वास जताया। साथ ही उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के लोग पार्टी का समर्थन करेंगे और प्रदेश में सच्‍चाई की ही जीत होगी।

कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर बोला हमला
कांग्रेस महासचिव ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि भाजपा पैसे और एजेंसियों का उपयोग करके सत्ता में आना चाहती है। ऐसा करना लोकतंत्र नष्‍ट करने के सामान है। वहीं कांग्रेस का संकल्‍प सच्चाई, साहस और धैर्य के साथ लोगों के लिए अथक प्रयास करने का है।

प्रियंका गांधी ने एक्‍स पर किया पोस्‍ट
प्रियंका गांधी ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा, ‘मैंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मुलाकात की। मुझे उनकी एकता, कड़ी मेहनत, मजबूती से चुनाव लड़ने के साहस और लोगों के प्रति उनके समर्पण पर गर्व है।’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जनता हमारा समर्थन करेगी और सच्चाई की जीत होगी।

हिमाचल में एक साथ होंगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव
बता दें हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों पर एक जून को उपचुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा चार लोकसभा सीटें हैं। 2019 में भाजपा ने चारों सीटें जीतकर अपने नाम की थी। लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु के बाद 2021 में आवश्यक उपचुनाव में मंडी को भाजपा से छीन लिया।

प्रियंका बनी पार्टी की संकटमोचक: हिमाचल कांग्रेस
कांग्रेस के मुताबिक प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में लोगों के जनादेश की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फरवरी में वह भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ को विफल करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार संपर्क में रहीं। प्रियंका गांधी 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अभियान का चेहरा थीं। वह पहले भी कांग्रेस के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा चुकी हैं।

Scroll to Top