ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा में उम्मीदवारों के बदलने का सिलसिला जारी, कई जगहों के बाद अब लखनऊ का प्रत्याशी बदलने की तैयारी में पार्टी!

देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरी तरह से चुनाव प्रचार जुट गई हैं. वहीं समाजवादी पार्टी है जो अभी सिर्फ उम्मीदवारों के टिकट के बदलाव में जुटी है. अखिलेश ये क्यों कर रहे किसी को नहीं मालूम? लेकिन किस वक्त किसका टिकट कट जाए इसे लेकर अब उम्मीदवार सतर्क हो गए हैं.

बता दें कि बीते कुछ दिनों ने सपा ने रामपुर, मुरादाबाद और मेरठ में सपा ने दो बार से ज्यादा टिकट बदले हैं, जिसके चलते उसके कार्यकर्ता तक कंफ्यूज हो गए. अब खबर ये भी सामने आ रही हैं अखिलेश यादव जल्द ही लखनऊ उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा का भी टिकट बदल सकती है और उनकी जगह कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नजर आने वाला है.

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा का टिकट कट सकता है. उनकी जगह सपा उम्मीदवार के तौर पर कई नाम रेस में हैं. इस दौड़ में सबसे आगे लव भार्गव का नाम चल रहा है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव, रविदास मेहरोत्रा से खुश नहीं हैं क्योंकि वो अपने लोकसभा क्षेत्र में उस तरह प्रचार नहीं कर रहे हैं, जिस तरह की प्रत्याशियों से उम्मीद की जाती है.

गठबंधन में चुनाव लड़ रही है सपा-कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. इसमें सपा 63 तो कांग्रेस 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है. जहां कांग्रेस अबतक सभी सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतार पाई है तो वहीं सपा बार-बार अपने प्रत्याशी बदलकर कार्यकर्ताओं को कंफ्यूज कर रही है.

Scroll to Top