ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हमारी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई बीजेपी नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की है।

कांग्रेस, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बस्तर के भाई-बहनों ने पीएम मोदी की गांरटी पर भरोसा जताया। वहीं,कांग्रेस ने गरीबों को नजरअंदाज किया। आपने विकसित भारत की नींव मजबूत की। हमारी सरकार ने गरीबों का उसका हक दिलाया है।

कांग्रेस सरकार में बीमारी की टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन मोदी सरकार में गरीबों को न सिर्फ मुफ्त वैक्सीन मिला बल्कि उन्हें मुफ्त राशन भी मिला। कांग्रेस, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है।

मैंने कांग्रेस की लाइसेंस बंद कर दी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, आजादी के बाद कांग्रेस को लगता था कि उन्हें भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिला हुआ है। मैंने कांग्रेस की लाइसेंस ही बंद कर दी। इसी लिए वो मोदी को गाली देते हैं।

पीएम मोदी ने आईएनडीआई गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, मैं कहता हूं भ्रष्टाचार से देश को बचाओ, वो (विपक्ष) कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। आज के समय विपक्षी गठबंधन चुनावी रैली नहीं कर रहे बल्कि विपक्षी नेताओं को बचाने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र बनाया है उसमें मुस्लिम लीग की छाप दिखती है।

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंचा है। देश ने कितनी प्रगति की है और उसमें आप सबका जो साथ मिला है, मैं उसके लिए आप सबका आभार व्यक्त करने भी आया हूं। आप लोगों ने यहां सिर्फ भाजपा सरकार ही नहीं बनाई, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी मजबूत की है।

हमारी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया: पीएम मोदी
मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उनका हक दिया। सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

मैंने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था ही बंद कर दी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे।

कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे। बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी। मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था (लाइसेंस) को बंद कर दिया है। भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं।

Scroll to Top