ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मायावती ने भीम राजभर को आजमगढ़ से, बालकृष्ण चौहान को घोसी से मैदान में उतारा

लोकसभा चुनाव 2024 के ल‍िए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने शुक्रवार को नौ उम्मीदवारों की चौथी ल‍िस्‍ट जारी की है। बसपा प्रमुख मायावती ने भीम राजभर को आजमगढ़ से, बालकृष्ण चौहान को घोसी से मैदान में उतारा है।
इसके अलावा एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानन्द पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को मौका द‍िया है। वहीं, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रावर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को उम्‍मीदवार बनाया है।

14 अप्रैल को मायावती की यूपी में पहली रैली

लोकसभा के चुनाव मैदान में अकेले ही उतरने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी में लगभग 40 चुनावी रैलियां करेंगी। मायावती की प्रदेश में पहली रैली 14 अप्रैल को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में होगी। मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी और बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद छह अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां कर रहे हैं।

बता दें क‍ि बसपा अबकी देशभर में किसी भी बड़े दल से गठबंधन किए बिना अबकी अकेले ही चुनाव लड़ रही है। मायावती के साथ अबकी उनके युवा भतीजे आकाश भी चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आकाश की 13 को हाथरस, 17 अप्रैल को सहारनपुर व कैराना में चुनावी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। इस बीच आकाश की दूसरे राज्यों में भी जनसभाएं होंगी।

Scroll to Top