ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस 25 करोड़ बजट वाली फिल्म ने कमाए थे 200 करोड़, 64 साल की एक्ट्रेस ने किया था धमाल

अगर कहानी अच्छी हो तो कम बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करती हैं. विद्या बालन की ‘कहानी’ से लेकर आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी हैं. इस लिस्ट में एक और कम लागत में बनी मूवी शामिल है, जिसने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. उस मूवी का नाम है कि ‘बधाई हो’.
 
‘बधाई हो’ फिल्म में नीना गुप्ता, आयुष्मान खुराना, गजराज राव सान्या मल्होत्रा, गजराज राव और सुरेखा सीकरी जैसे सितारों अहम भूमिका निभाई थी. वैसे इस फिल्म में नीना गुप्ता ने ही लीड भूमिका निभाई है क्योंकि पूरी कहानी उन्हीं के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. ‘बधाई हो’ की कहानी काफी अलग और मजेदार थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. ‘बधाई हो’ में दिखाया गया कि एक अधेड़ उम्र की महिला के प्रेग्नेंट होने के बाद उसके परिवार में कैसे सब उथल-पुथल हो जाता है. इसमें नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुरानी की मां और गजराज राव ने उनके पिता का किरदार निभाया था. इस मूवी की ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की थी.
फिल्म ने बजट से 9 गुना ज्यादा की थी कमाई
कमाल की बात है कि ‘बधाई हो’ को लोगों ने इतना पसंद किया कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात कर दी थी. इस मूवी ने बजट से लगभग 9 गुना ज्यादा रिटर्न मेकर्स को दिया था. ‘बधाई हो’ को बनाने में लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने इंडिया में 137 करोड़ और दुनियाभर में 220 करोड़ रुपये कमाई की थी.
 
पीछे छूट गई थी ‘जीरो’ और ‘पैडमैन’
‘बधाई हो’ उस साल की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में शुमार हो गई थी. यहां तक कि फिल्म ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की ‘जीरो’ और अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ को भी पीछे छोड़ दिया था. साल 2018 में रिलीज हुई शाहरुख खान बिग बजट फिल्म ‘जीरो’ ने 178 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था. वहीं, अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ ने 205 करोड़ का कलेक्शन किया था.
 
फिल्म ने जीते थे 2 नेशनल अवॉर्ड
नीना गुप्ता की फिल्म ‘बधाई हो’ ने दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे. फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला था. वहीं, सुरेखा सीकरी ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया था. उनका साल 2021 में निधन हो गया था.
Scroll to Top