ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, कहीं ये बड़ी बात

ईरान ने बीती रात इजरायल पर पहली दफा सीधा हमला बोला है। ईरान ने कई ड्रोन हमले किए और कहा कि ये सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले का जवाब था। ईरान ने इजराइल पर अपने जवाबी हमले का बचाव करते हुए कहा कि अब इसे खत्म माना जा सकता है।

अमेरिका को ईरान की चेतावनी
दूसरी ओर ईरान ने इजरायल के सबसे करीबी सहयोगी अमेरिका को भी कड़ी चेतावनी दी और उसे इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष से दूर रहने को कहा। ईरान ने इसी के साथ ही कहा कि अगर इजरायल ने ‘एक और गलती’ की तो उसका घातक अंजाम होगा।

यूएन में ईरान ने कही ये बात
यूएन में ईरान के स्थायी मिशन ने कहा कि अपनी रक्षा से संबंधित संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के आधार पर, ईरान की सैन्य कार्रवाई दमिश्क में हमारे राजनयिक परिसर के खिलाफ जायोनी शासन की आक्रामकता के जवाब में थी। अब मामले को समाप्त माना जा सकता है।

इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने रोके हमले
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने शनिवार को शुरू किए गए ईरानी हमलों को रोक दिया। जमीन पर मौजूद सीएनएन टीम ने यरूशलेम के आसमान में विस्फोटों और सायरन बजते हुए सुना। सीएनएन के एक रिपोर्टर ने कहा, “हम अपने ऊपर आसमान में अलग-अलग दिशाओं से आने वाले कई मिसाइलों को देख रहे हैं। यह बताना मुश्किल है कि आने वाली मिसाइल कौन सी है।

एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने रविवार को कहा कि ईरानी हमलों के बीच हम इजरायल के साथ खड़े हैं और हमने इजरायल को निशाना बनाने वाले कई ईरानी ड्रोनों को मार गिराया है।

इजरायली पीएम नेतन्याहू बोले- अब हम इसका जवाब देंगे
इजराइल पर ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू होने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षात्मक और आक्रामक तरीके से जवाब देने की कसम खाई और कहा कि इजराइल वर्षों से ईरान द्वारा सीधे हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है।

Scroll to Top