ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजस्थान के टोंक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर हनुमान जयंती की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान टोंक में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर हुए कहा, “आप सभी का प्यार, आशीर्वाद और उत्साह मुझे प्राप्त हुआ। आज रामभक्त हनुमान जी की जयंती का पवित्र दिन है, पूरे देश को हनुमान जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं…।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “एकता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। जब-जब हम बंटे हैं तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है। अब भी राजस्थान और यहां के लोगों को बांटने की पूरी कोशिश हो रही है, इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है।”

कांग्रेस होती तो हमारे सैनिकों को नहीं मिलता लाभ
पीएम ने कहा, “2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वह फैसले लिए जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन अगर कांग्रेस 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में होती तो क्या-क्या हुआ होता… कांग्रेस होती तो जम्मू-कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते, कांग्रेस होती तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते और कांग्रेस सरकार कुछ न करती, हमारे सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं होता, देश के कोने-कोने में बम धमाके होते ही रहते… कांग्रेस होती तो अपने लिए भ्रष्टाचार के नए रास्ते तलाशती…।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती
पीएम मोदी ने कहा, “…परसों राजस्थान में मैंने देश के सामने कुछ सत्य रखा और पूरी कांग्रेस और INDI गठबंधन में भगदड़ मच गई। मैंने सत्य रखा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर उनके खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रचकर बैठी है… मैंने जब उनकी इस राजनीति का पर्दाफाश किया तो इससे उन्हें इतनी मिर्ची लगी कि वे हर तरफ मोदी को गाली देने में लगे हैं। मैं कांग्रेस से जानना चाहता हूं कि आखिर वे सच्चाई से इतना क्यों डरते हैं? वे अपनी नीति को इतना क्यों छुपाते हैं, जब आपने ही नीति बनाई तो अब उसे स्वीकारने से डर क्यों रहे हैं… अगर हिम्मत है तो स्वीकार करो, हम आपसे मुकाबला करने के लिए तैयार हैं…।”

पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर कही यह बात
प्रधानमंत्री ने खुले मंच से अपने संबोधन में राजस्थान के लोगों से कहा कि सच्चाई ये है कि कांग्रेस और INDI अलायंस जब सत्ता में था, तो ये लोग दलितों-पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी करके अपने खास वोटबैंक को अलग से आरक्षण देना चाहते थे।

जबकि संविधान इसके बिल्कुल खिलाफ है। आरक्षण का जो हक बाबा साहेब ने दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को दिया, कांग्रेस और INDI अलायंस वाले उसे मजहब के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इन साजिशों के बीच मोदी आज आपको एक गारंटी दे रहा है। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण न ही खत्म होगा और न ही उसे धर्म के आधार पर बांटने दिया जाएगा, यह मोदी की गारंटी है…।”

Scroll to Top