ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस देश में एक दिन में 80 बार आया भूकंप, सबसे ज्यादा शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई

ताइवान का पूर्वी तट एक बार फिर भूकंप से तेज झटकों से थर्रा उठा है. यहां सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक भूकंप के 80 से ज्यादा झटके महसूस किए गए. इनमें से सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई, जिससे राजधानी ताइपे में कई इमारतें हिल गईं. भूकंप के इन तेज झटकों से लोग काफी डरे-सहमे हुए दिखे, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में इस द्वीपीय देश पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे. वह भूकंप ग्रामीण और पहाड़ी हुआलिएन काउंटी के तट पर केंद्रित था. यह ताइवान में पिछले 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली भूकंप था और इसके बाद सैकड़ों झटके आ चुके हैं.

इस बार भी ये भूकंप ताइवान के ग्रामीण पूर्वी काउंटी हुलिएन पर ही केंद्रित थे. हुलिएन में अग्निशमन विभाग ने मंगलवार सुबह बताया कि एक होटल जो 3 अप्रैल को पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका था और अब संचालन में नहीं था, अब थोड़ा अपनी तरफ झुक रहा है.

ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है, जहां अक्सर ही भूकंप के तेज झटके महसूस होते रहे हैं. वर्ष 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए एक बेहद शक्तिशाली भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

Scroll to Top