ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आसमान में परमाणु हथियार तैनात को लेकर UN में अमेरिका-रूस, जाने चीन ने किसको किया समर्थन

पूरी दुनिया इन दिनों मध्य पूर्व में सैन्य टकराव के युद्ध में तब्दील होने की आशंका से जूझ रहा है. पिछले दिनों ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर दिया था. इसके बाद इजरायल ने भी ईरान पर पलटवार करने का दावा किया था. इन सबके बीच, दुनिया के समक्ष एक और बड़ा मुद्दा खड़ा हो गया है- आसमान में परमाणु हथियारों की तैनाती. पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट में रूस की ओर से पृथ्वी की कक्षा में परमाणु हथियार तैनात करने की योजना बनाने की बात सामने आई थी. इसके बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में इसे प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव लाया था. रूस ने इस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया. अब वाशिंगटन ने मास्को के इस कदम की कड़ी आलोचना की है.

अमेरिका ने अंतरिक्ष संधि पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को वीटो करने के लिए रूस की आलोचना की है. इस प्रस्‍ताव में कानूनी रूप से बाध्यकारी दायित्व रखा गया था कि देशों को परमाणु हथियारों सहित सामूहिक विनाश के हथियार (डब्ल्यूएमडी) को पृथ्‍वी की कक्षा में नहीं रखना चाहिए. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने एक बयान जारी कर कहा, ‘जैसा कि हमने पहले नोट किया है, संयुक्त राज्य अमेरिका का आकलन है कि रूस परमाणु उपकरण ले जाने वाला एक नया उपग्रह विकसित कर रहा है. हमने राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन को सार्वजनिक रूप से यह कहते सुना है कि रूस का अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने का कोई इरादा नहीं है. यदि ऐसा होता तो न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रूस द्वारा प्रस्ताव पर वीटो नहीं किया गया होता.’

अमेरिका और जापान का प्रस्‍ताव
सुलिवन ने आगे कहा, ‘रूस ने अमेरिका और जापान द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को वीटो कर दिया. यह प्रस्‍ताव बाहरी अंतरिक्ष में किसी भी सदस्‍य देश द्वारा परमाणु हथियार तैनात न करने को लेकर था.’ उन्होंने बताया कि प्रस्ताव में सभी सदस्य देशों से विशेष रूप से कक्षा में स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किए गए परमाणु हथियार विकसित न करने का भी आह्वान किया गया था. सुलिवन ने कहा, ‘किसी देश द्वारा कक्षा में परमाणु हथियार रखना न केवल बाहरी अंतरिक्ष संधि का उल्लंघन होगा, बल्कि महत्वपूर्ण संचार, वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान, कृषि, वाणिज्यिक और राष्ट्रीय सुरक्षा सेवाओं को खतरे में डाल देगा.’

रूस की आलोचना
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों से कहा कि प्रस्ताव पर वीटो करके रूस ने अपनी जिम्मेदारी छोड़ दी है. उन्‍होंने कहा, ‘बेशक, यह पहली बार नहीं है जब रूस ने वैश्विक अप्रसार व्यवस्था को कमजोर किया है. पिछले कुछ वर्षों में रूस ने गैर-जिम्मेदाराना ढंग से परमाणु हथियार को लेकर बयानबाजी की है और अपने कई हथियार नियंत्रण दायित्वों से दूर चला गया है. वह शामिल होने के लिए तैयार नहीं है.’

Scroll to Top