ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रायबरेली पर भाजपा के उम्मीदवार को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया।

लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के बाद अब सभी दल आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं। एक तरफ कांग्रेस जहां इन फेज की वोटिंग में ज्यादा वोट पाने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है। इस बीच अब यूपी की हॉट सीट माने जाने वाली रायबरेली पर भाजपा के उम्मीदवार को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है।

ईवीएम को लेकर विपक्ष पर बरसे शाह
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शाह ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब केवल बहाने ढूंढ रहा है। ईवीएम मशीन को पूरी तरह सील कर दिया गया है और उससे छेड़छाड़ का सवाल ही नहीं उठता है।

चुनाव में कौन कर रहा ध्रुवीकरण?
शाह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव और समान नागरिक संहिता लागू करना इस समय देश की मांग है और ये जरूरी भी है। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों को ध्रुवीकरण दिखाया जा रहा है और मीडिया को भी रचनात्मक एजेंडा चलाना चाहिए न कि केवल विवादित चीजों को उठाना चाहिए।

रायबरेली पर उम्मीदवार के एलान पर ये कहा
अमित शाह ने रायबरेली पर पार्टी की रणनीति के बारे में भी बताया। शाह से जब पूछा गया कि अब तक रायबरेली पर उम्मीदवार का एलान क्यों नहीं किया गया तो उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित करने का इंतजार कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि हमारे पास 3 उम्मीदवार हैं और जैसे ही वो घोषणा करेंगे हम भी अपने उम्मीदवार का एलान कर देंगे। शाह ने कहा कि कांग्रेस बस ऐसे उम्मीदवार को ढूंढ रही है, जो हारने को तैयार हो।

कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है रायबरेली सीट
दरअसल, रायबरेली सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती है। यहां से सोनिया गांधी बीते कई चुनावों से जीतती आ रही हैं। इस बीच सोनिया के इस बार राज्यसभा में जाने से यहां की सीट पर कांग्रेस नया उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है और माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं।

Scroll to Top