हॉलीवुड फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि, हॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में गिने जाने वाले बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। फिल्म ‘टाइटैनिक’ फेम एक्टर बर्नार्ड 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उन्होंने 1997 में आई ‘टाइटैनिक’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ ट्रायोलॉजी में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इसके अलावा एक्टर ने टीवी शोज में भी काम किया था। एक्टर की निधन की जानकारी जानकारी मशहूर स्कॉटिश सिंगर और म्यूजिशियन बार्बरा डिक्सन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दी है। इस खबर को सुनने के बाद हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। बार्बरा डिक्सन ने अपने एक्स पोस्ट पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए लिखा है, बहुत दुख की बात है कि मुझे बर्नार्ड हिल के निधन के बारे में लिखना पड़ रहा है।
