प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को यह तय करना होगा कि देश ‘वोट जिहाद’ से चलेगा या ‘राम राज्य’ से। मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उसकी मंशा बहुत खतरनाक है और वह उनके खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है उन्होंने कहा, “भारत इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है; आपको यह तय करना होगा कि देश वोट जिहाद से चलेगा या राम राज्य से।” मोदी ने कहा, “विपक्ष के इंडी गठबंधन के सहयोगियों को जनता के भाग्य की चिंता नहीं है… वे अपने परिवार को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।” अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जैसे ही उन्होंने विपक्ष के एजेंडे को उजागर किया है, विपक्ष ने उनके खिलाफ अपना पूरा गालियों का शब्दकोश खाली कर दिया है।
