सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. अदालत ने 20 दिन के लिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है. केजरीवाल को 2 जून को वापस सरेंडर करना होगा. मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जब केजरीवाल को राहत देने पर आपत्ति जाहिर की तो कोर्ट ने कहा कि अगस्त 2022 में ईडी ने इस केस में ECIR दर्ज की थी. लेकिन उनकी गिरफ्तारी इस साल 21 मार्च को हुई. इस दरम्यान डेढ़ साल का वक़्त था. ऐसे में केजरीवाल की गिरफ्तारी पहले या बाद भी हो सकती थी. खैर 21 दिन अगर वो जमानत पर बाहर रहते है तो इससे कोई फर्क नही पड़ता है. केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इससे पहले ईडी ने 9 बार केजरीवाल को समन जारी किया था