ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजा भइया किसी दल का नहीं करेंगे समर्थन

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने बैठक कर स्पष्ट किया कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी भी दल का समर्थन नहीं कर रहे हैं। जनसत्ता दल से जुड़े लोग अपने मन से किसी भी पार्टी को वोट दे सकते हैं। भाजपा को वोट देना है अथवा सपा को यह वोटर की इच्छा पर निर्भर है। हां वोट देने जाते समय जनसत्ता दल का झंडा अपने पास जरूर रखे। राजा भइया का यह फैसला भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। राजा भइया ने यह फैसला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सबसे बातचीत करके लिया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि जनसत्ता दल का कोई भी प्रत्याशी प्रतापगढ़ से नहीं लड़ रहा है। हम लोग लगातार अपने लोगों से राय ले रहे थे। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया गया था। इस दौरान समर्थकों से कहा गया कि सभी लोग अपने विवेक के अनुसार वोट दे सकते हैं। दो दिन पहले राजा भइया की अमित शाह से मुलाकात की खबरें भी आई थी। राज्यसभा चुनाव में राजा भइया ने भाजपा के प्रत्याशी को वोट भी दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार की सुबह उनसे मिलने और समर्थन मांगने कौशांबी से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज आए थे। दोपहर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर पहुंचे थे। दोनों को उन्होंने अवगत करा दिया है कि समर्थक जहां चाहे वोट दे सकते हैं।

Scroll to Top