ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वाति मालीवाल के साथ कथित ‘बदसलूकी’ मामले में एक्शन में दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी के मामले में बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) दर्जे के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक दल घटना की जानकारी लेने के लिए मालीवाल के घर गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी। पुलिस को इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मालीवाल के आरोपों पर केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आज समन भेजा।  उनका पक्ष शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुना जाएगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मालीवाल के साथ जो घटना घटी, वह अत्यंत निंदनीय है।

Scroll to Top