ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर का वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान हो गया है। 20 मई को पांचवें चरण में मतदान है। सूर्य देवता जहां दिन-ब-दिन अपने तेवर दिखा रहे हैं तो वहीं चुनावी पारा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई नेताओं के विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं। एक ताजा वीडियो केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि मुझे वोटों की धौंस मत देना। कौशल किशोर लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से बीजेपी से सांसद एवं प्रत्याशी हैं।
वायरल वीडियो बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का बताया जा रहा है। जब कौशल किशोर से एक कार्यकर्ता ने कहा कि वोट मांगने कैसे जाएं तो इस पर कौशल किशोर भड़क गए। कार्यकर्ता को हड़काते हुए कहा कि गांव के लोग कह रहे हैं कि वोट नहीं देंगे। तमाम लोग विरोध किया करते हैं। कार्यकर्ता की ओर इशारा करते हुए कौशल किशोर ने कहा कि एक बात और सुन लीजिए, मैं पहली बार 13 हजार से हारा, दूसरी बार 17 हजार से हारा और अबकी बार 25 हजार से हार जाऊंगा, इससे ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन आप मुझे वोट की धौंस मत देना। वायरल वीडियो कब का इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि मोहनलालगंज लोकसभा सीट लखनऊ जिले में आती है। यहां से कौशल किशोर सांसद हैं और बीजेपी ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। कांग्रेस-सपा में गठबंधन होने के कारण इस बार यह सीट फंसती हुई दिखाई दे रही है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी से कौशल किशोर को कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां से सपा ने आरके चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने मोहनलालगंज के ही निवासी राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान को प्रत्याशी बनाया है।

Scroll to Top