ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शॉर्ट-सर्किट से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए धमाके

सुबह करीब साढ़े 11 बजे सर्जिकल वार्ड के बाहर दीवार में लगे जर्जर विद्युत केबल में शॉट सर्किट के कारण ब्लास्ट हो गया और चिंगारियां निकलने लगीं। इससे सर्जिकल वार्ड के तीनों यूनिट में धुआं भर जाने से मरीजों, उनके परिजन व स्टाफ नर्सों के बीच हडक़ंप मच गया। स्टाफ नर्स व ड्यूटी पर तैनाट गार्ड की सूझ-बूझ से तत्काल अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाई गई। धुएं के कारण मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो स्टाफ नर्सों ने तत्परता से सभी को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस घटना में मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन व सीजीएमएससी की लापरवाही सामने आई है। यहां शॉर्ट सर्किट की यह तीसरी घटना है।

स्टाफ नर्स द्वारा प्रबंधन को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चारों तरफ विद्युत तार अव्यवस्थित रूप से लटके हुए हैं। इस कारण अस्पताल के भीतर कई बार शार्ट-सर्किट की घटना सामने आ चुकी है। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन विद्युत तार को व्यवस्थित करने के प्रति गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा बुधवार को भी भुगतना पड़ा।  मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के बाहर दीवार पर लगे विद्युत केबल में शार्ट-सर्किट से 3-4 बार जोरदार धमाका हुआ और लाइट गुल हो गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। सर्जिकल वार्ड के मरीजों के बीच हडक़ंप मच गया। ड्यूटी कर रहे तीन स्टाफ नर्स, 2 चतुर्थ कर्मचारी व गार्ड द्वारा तत्काल अग्निशामक गैस से शार्ट-सर्किट में लगी आग को बुझाया गया।

Scroll to Top