लोकसभा सीट से भाजपा के आठ बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। सुबह चार बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें तुरंत बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी अंतिम यात्रा भारत सेवा ट्रस्ट से चार बजे सिटी श्मशान भूमि प्रस्थान करेगी। बता दें कि सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी थी। संतोष गंगवार की पत्नी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष की थीं। सुबह चार बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें तुरंत बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आज शाम को चार बजे उनका अंतिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि पर किया जाएगा। इस दुःखद घटना के बारे में पता चलते ही अस्पताल और संतोष गंगवार के घर उनके जानने वाले, शुभचिंतक, रिश्तेदारों और समर्थकों की भीड़ जुट गई। डॉक्टरों के अनुसार संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती का शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था। उनके निधन की सूचना पर भारत सेवा ट्रस्ट पर भी लोगों की भारी भीड़ जुटी है। सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोआपरेटिव बैंक की अध्यक्ष थीं। उन्होंने संतोष गंगवार के राजनीतिक जीवन में अहम भूमिका निभाई। संतोष गंगवार के चुनाव प्रचार की कमान सौभाग्यवती गंगवार संभालती थीं। सौभाग्यवती गंगवार अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गई हैं।
