ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भीषण गर्मी में खूब की जा रही बिजली की कटौती

बिजली संकट की वजह से लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को सुकून। शहर के अधिकांश लोग हाय बिजली हाय बिजली चिल्ला रहे हैं, लेकिन केस्को की लचर व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आ रहा है। बीते 24 घंटे में केस्को के अधिकारियों के मुताबिक 355 फॉल्ट हुए हैं। जिन्हें सुधारने के लिए शटडाउन लेना मजबूरी है। शहर में इस समय बिजली संकट चरम पर है। गुरुवार रात को बर्रा विश्व बैंक, कल्यानपुर, बारासिरोही, पनकी, शताब्दी नगर, जाजमऊ समेत 10 क्षेत्रों में रातभर बिजली आती जाती रही। शुक्रवार को जूही, साईं पुरवा, जाजमऊ गंगा विहार समेत आदि क्षेत्र में दिनभर बिजली का रोना रहा। लाजपत नगर, ओमपुरवा, दर्शनपुरवा, नौबस्ता, हनुमंत विहार, बर्रा पांच व चार, ख्योरा नवाबगंज समेत आदि क्षेत्रों में एक फेस नहीं आने व लो वोल्टेज की समस्या काफी रही।  24 घंटे में करीब चार सौ फॉल्ट के कारण लोग भीषण गर्मी में लोग पसीना पोछते रहे। केस्को मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला के मुताबिक लोड अधिक बढ़ने की वजह से जंपर क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं, जिस वजह से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। जंपर की मरम्मत करने या बदलने में जो समय लग रहा है, उतने समय तक ही शटडाउन लिया जा रहा है। 

Scroll to Top