ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में दबंगों के हौसले बुलंद युवक को छत से नीचे फेका

दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मदेयगंज का है, जहां पर घर में घुसकर दबंगों ने युवक को उसके ही घर की छत से नीचे फेंक दिया है। जिससे युवक को गंभीर चोट आई है। युवक दबंगों को शराब पीने से मना कर रहा था। जिससे नाराज होकर दबंगों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रुपपुर खदरा निवासी रंजीत यादव का आरोप है कि वह घर में पहले परचून की दुकान चलाता था, लेकिन इलाके के कुछ दबंगों के चलते उसे दुकान बंद करनी पड़ी। इसके पीछे की वजह दबंगों का दुकान पर आकर शराब पीन था, लेकिन उसके बाद भी दबंग नहीं माने और शनिवार रात आकर घर में बैठकर शराब पीने का दबाव बनाने लगे। रंजीत के मुताबिक जब उसने दरवाजा खोलने से मना किया तो दबंग घर की छत पर पहुंच गये। आरोप है कि पहले दबंगों ने रंजीत की पिटाई की। उसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। जिससे रंजीत को गंभीर चोट आई है। इलाके के जिन तीन लोगों पर आरोप लगा है। उनके नाम निक्की, साकेत और अमित बताये जा रहे हैं। रंजीत ने बताया कि वह आरोपितों को शराब पीने से मना कर रहा था,लेकिन वह जबरन घर में शराब पीना चाहते थे। उन लोगों की मंशा पूरी नहीं हुई तो उसे छत से नीचे फेंक दिया। इतने में मोहल्ले के लोग बाहर आ गये। जिससे आरोपित मौके से फरार हो गये।

Scroll to Top