ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जौनपुर में स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम से भरा मिनी ट्रक मिलने से हड़कंप

जौनपुर में शनिवार को मतदान समाप्त होने के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बने स्ट्रांग रूम में उस समय हड़कंप मच गया जब ईवीएम से भरा एक मिनी ट्रक यहां पहुंचा। मौके पर मौजूद सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थकों ने ट्रक को रोका और पूछताछ शुरू की। ट्रक पर सवार ड्राइवर और अधिकारी ने बताया कि ये रिजर्व ईवीएम हैं, जो वोटिंग के दौरान खराब होने पर बदली जाती हैं और गलती से यहां आ गईं। देखते ही देखते मौके पर सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। मौके पर डीएम, एसपी सेत अन्य अधिकारी पहुंचे।

सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि ईवीएम मशीन को जिस तरह से बिना जांच पड़ताल के मिनी ट्रक के जरिए यहां लाया गया, उसे यह संदेह पैदा होता है कि वोटों की गिनती के दौरान कुछ गड़बड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है। सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि रात लगभग 10-11 बजे के आसपास मिनी ट्रक बदलापुर की तरफ से आया। यह फिरोजाबाद नंबर की गाड़ी है। इसे बड़ी सावधानी के साथा लगाया गया। पार्टी के साथियों ने गाड़ी को देखा तो उसका पीछा किया। जब गाड़ी रूकी तो पूछा कि ये गाड़ी कहां जा रही है और इसमें क्या है तो कोई जवाब नहीं मिला। एक पुलिसकर्मी भी साथ में था। इसके बाद ड्राइवर भाग गया।

गाड़ी एक घंटे सा ज्यादा समय तक खड़ी रही। फिर लोगों ने देखा और इस पर चर्चा की। थोड़ी देर बाद अधिकारियों से बातचीत हुई। जिलाधिकारी ने पहले इसे मछलीशहर का बताया। बाद में उन्होंने कहा कि इसमें मुंगरा बादशाहपुर की रिजर्व ईवीएम मशीनें हैं। एक तरफ यह है कि भाजपा हार रही है। मशीनों के बारे में पहले से सभी को शक है। हमें भी शक है, लोगों को भी शक है और पूरे देश के लोगों को भी शक है। किसी को इन लोगों पर भरोसा नही है, ऐसे में ऐसी घटना घट जाने से और विश्वास नही रहा। जिलाधिकारी ने कहा है

कि हम लिस्ट दिखा देते हैं। आखिरकार कागजों के मिलान के बाद यह पता चला कि यह ईवीएम रिजर्व रखी गई थीं। गलती से कलेक्टर परिसर के स्थान पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में पहुंच गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि एआरओ हेड क्वाटर की रिजर्व मशीनें हैं। ट्रक मुंगरा बादशाहपुर से वेयर हाउस के लिए जा रहा था। बाहर जाम था, तो चार्ज में रहे नायाब तहसीलदार ने यहां के नायाब तहसीलदार से बात की और ट्रक यहां खड़ा करा दिया। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए सवाल किए।

Scroll to Top