कान्स फिल्म फेस्टिवल की चर्चा हर तरफ सुनने को मिल रही है. दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में इंडस्ट्री के 2 स्टार्स ने अवार्ड्स अपने नाम करके इतिहास रच दिया है. बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा तो कई एक्ट्रेस इस बार डेब्यू की हैं. वहीं, फिल्म मेकर पायल कपाडिया और एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को कान्स 2024 में पुरस्कार से नवाजा गया है. जिसको लेकर इंडस्ट्री की धाकड़ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का बयान सामने आया है. एक्ट्रेस ने छोटी फिल्मों के समर्थन के कंपनियों से आग्रह करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. अभिनेत्री हुमा कुरैशी को उम्मीद है कि ब्रांड और कंपनियां ऐसे लोगों को कान फेस्टिवल में भेजेगी जो छोटी और स्वतंत्र फिल्मों का समर्थन करते हैं. बजाय उन लोगों को जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है. हुमा की यह टिप्पणी अनसूया सेनगुप्ता के अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनने और पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीतने के बाद आई है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ टीम की एक तस्वीर साझा की, जिसे कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार ग्रां प्री से सम्मानित किया गया है.
