ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा गोह मचा हड़कप

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर सोमवार की सुबह मगरमच्छ पहुंचने की खबर पर हड़कंप पहुंच गया। हालांकि कुछ समय बाद ये स्पष्ट हुआ कि यह मगरमच्छ नहीं गोह जानवर था। जिसे तीन घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना विभूतिखंड के विकल्पखंड 3 की है। यहां पर मल्हौर पुलिस चौकी के पास यश हाइट्स टावर है। इसी के दूसरे फ्लोर पर मगरमच्छ जैसा जीव दिखने पर उसका वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान वो कभी लिफ्ट में तो कभी तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। इस दौरान सूचना मिलने पर चिनहट थाने की फोर्स भी पहुंच गई।

अपार्मेंट के लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। जू निदेशक अदिति शर्मा ने पुष्टि की कि यह गोह है। वहीं डीएफ सितांशु पांडेय ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच चुकी है। डिप्टी रेंजर अंकित शुक्ला, वन रक्षक इंदु कुमार सिंह, विनोद कुमार जोशी व मो. फहीम की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर ने बताया चार फीट के गोह को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। अंकित शुक्ला के मुताबिक, यह खतरनाक नहीं बल्कि शर्मिली प्रवृत्ति का जानवर है। इस अपार्टमेंट तक मगरमच्छ के आने की कोई गुंजाइश ही नहीं है। कठौता झील में मगरमच्छ नहीं है। कुकरैल यहां से बहुत दूर है। इस घटना से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 

Scroll to Top