ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे करण के काफिले ने 3 बच्चों को रौंदा

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने 3 बच्चों को कुचल दिया, जिसमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है। करण भूषण सिंह मौजूदा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि करण भूषण मौके पर नहीं रुके, लेकिन मौके पर फॉर्च्यूनर कार, जिसपर पुलिस स्कॉर्ट लिखा हुआ है वह कब्जे में ले ली गई है। दरअसल जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपर मार्ग पर बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को करण भूषण के काफिले के एक फॉर्च्यूनर वाहन ने रौंद दिया। इस दौरान करण भूषण का काफिला वहां पर ना ही रुका और ना ही करण भूषण ने खुद उतरकर बच्चों का हाल-चाल जानने की कोशिश की। काफिला बच्चों को रौंदता हुआ चला गया और मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीसरे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लोग सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Scroll to Top