ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेप पीड़िता से घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर

खाकी शर्मसार हुई है. यहां बदायूं जिले के इस्लामनगर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम पद पर तैनात सिमरनजीत कौर को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक रेप पीड़िता ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी. इसी के बाद महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन लिया गया. आरोप है कि वह एक लाख रुपये पहले वसूल चुकी थीं. फिलहाल टीम ने इंस्पेक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दें कि इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर के खिलाफ पहले भी कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है. उनके ऊपर नोएडा के निठारी कांड की विवेचना में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया गया था. उस समय वह सब-इंस्पेक्टर थीं.

फिर करीब 8 साल बाद कोर्ट के आदेश के बाद वह बहाल हो गईं और प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बन गईं. कुछ दिन वह बरेली में तैनात रहीं. तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले उनको बदायूं भेजा गया था. तभी से वह यहां इस्लामनगर थाने में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी. सिमरनजीत कौर ने पीड़िता से मुदकमे में एफआर लगाने के लिए रुपयों की मांग की थी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, वह पीड़िता से एक लाख रुपए ले चुकी थीं. इसके अलावा फिर से एक लाख रुपए की मांग कर रही थीं. इससे परेशान होकर पीड़िता ने एंटी करप्शन से शिकायत कर दी. इसी के बाद योजना बनाकर महिला इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा गया. इस मामले में बिनावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

Scroll to Top