ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा युवा मोर्चा के नेता की गुंडई

जिले में भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने खुलेआम सड़क पर दारोगा के साथ मारपीट कर दी और जब इससे भी मन नहीं भरा तो दारोगा पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने लगा। भाजपा नेता का नाम सुमित सारस्वत है, जिसने एक पुलिस वाले के साथ मारपीट की है। मारपीट के दौरान दारोगा की वर्दी भी फट गई और गले में मौजूद सोने की चेन भी टूट गई। दबंग भाजपा नेता सुमित सारस्वत ने दारोगा पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। हालांकि दारोगा बाल-बाल बच गए। सड़क पर भाजपा नेता की दबंगई देख लोगों की भीड़ लग गई. वहीं आनन-फानन में मौके पर थाने से और फोर्स बुलानी पड़ गई।पुलिस ने इस मारपीट मामले में मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। पथराव और फायरिंग की सूचना मिलने पर बालाजीपुरम चौकी के इंचार्ज के साथ-साथ एसपी सिटी और सीओ रिफायनरी भी मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा नेता का इलाके में लोगों के बीच दहशत है। कुछ दिनों पहले भी भाजपा नेता सुमित सारस्वत ने पार्षद और अन्य लोगों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान खुलेआम हथियार भी लहराए थे। पूरा मामला थाना हाईवे क्षेत्र के बालाजीपुरम तोमर चौराहे का है।
Scroll to Top