ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

प्रचंड गर्मी की चपेट में आये घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त बना हुआ है और व्यवसायिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुयी हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। सड़कों और बाजारों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सन्नाटा पसरा रहता है जिससे व्यवसायिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुयी हैं। शाहजहांपुर समेत कुछ स्थानों पर गुरुवार शाम आंधी और बरसात से लोगों को फौरी राहत मिली मगर जल्द ही तापमान में बढोत्तरी का सिलसिला फिर से जोड़ पकड़ने लगा है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के पूर्वी इलाकों में आंधी और ओलावृष्टि के आसार व्यक्त किये है। गर्मी और लू के कारण कई लोगों अकाल मौत का शिकार बन चुके हैं। जानवर और पंक्षी भी गर्मी के कारण दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक समेत अन्य मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। मौसम की मार फसलों और आम के बागानों पर भी पड़ी है।

चिकित्सकों ने सलाह दी है कि गर्मी के मद्देनजर सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक जरुरी काम से ही घर या दफ्तर से निकलें और निकलने से पहले सिर,कान को गमझे या अन्य कपड़े से ढक कर रखें। पेय पदार्थ का जम कर उपयोग करें और तली भुनी बाजारु खाद्य पदार्थो के सेवन से बचें। बीमारी की दशा में चिकित्सीय सलाह से ही दवा का उपयोग करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लू के हालात के मद्देनजर अधिकारियों को हर स्तर पर हो बचाव के पुख्ता प्रबंध किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होने अनावश्यक बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग, फाल्ट आदि समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिये और हीटवेव (लू) के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किये जाने को कहा। उन्होने कहा कि पेयजल का अभाव कहीं भी नहीं होना चाहिये।

Scroll to Top