ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जिला मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह के बेतुके आदेशों पर हाईकोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख

बलरामपुर के जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह ने अपने क्षेत्राधिकार के बाहर जाकर जनपद बलरामपुर के कई थानाध्यक्षों के विरुद्ध स्वयं ही नियमों के विपरीत जांच करवाकर पुलिस के कार्यों में अनाधिकृत रूप से हस्तक्षेप करते हुए पुलिस कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक आदेश पारित कर दिए थे। जबकि पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली 1991 में केवल पुलिस पुलिस अधीक्षक को दंड देने का अधिकार है। जिला मजिस्ट्रेट ने स्वयं को अनाधिकृत रूप से लिखित तौर पर “न्यायाधीश” घोषित करते हुए मनमाने एवं तानाशाही पूर्ण तरीके से दंड आदेश पारित किए, जिससे क्षुब्ध होकर सम्बंधित पुलिस कर्मियों ने अलग अलग अब तक कुल 4 रिट याचिकाएं माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ में योजित किया है। जिसमे माननीय उच्च न्यायालय के कोर्ट नम्बर 6 में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की तरफ से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता 

उपेंद्र मिश्र, अधिवक्ता संजय सिंह सोमवंशी व अधिवक्ता संजय कुमार ने बहस किया। रोचक तथ्य यह रहा कि दौरान बहस बिना कोर्ट के बुलाए अरविंद सिंह जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर व पूर्व उपजिलाधिकारी उतरौला सन्तोष ओझा भी कोर्ट में मौजूद थे, जिस पर उनकी कोर्ट में अनाधिकृत मौजूदगी को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता ने कड़ी आपत्ति दर्ज की और बहस में कहा कि जिला मजिस्ट्रेट जो कि वर्तमान में बलरामपुर श्रावस्ती लोकसभा चुनाव का रिटर्निंग ऑफिसर है, वह जनपद को छोड़कर यहां कैसे और किसके दिए पास पर कोर्ट के अंदर उपस्थित है। इस पर स्टेट ने किसी तरह जिलाधिकारी का बचाव किया।

निर्णय के दौरान माननीय उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट की विधि व्यवस्था नमन सिंह बनाम स्टेट ऑफ यूपी के आलोक में कहा कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट अथवा जिला मजिस्ट्रेट को किसी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए जाने का आदेश देकर पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट को अधिकारिता में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नही है। और इसके साथ ही नियमावली 1991 के तहत वह पुलिस अधिकारियों को दंड नहीं दे सकते और न ही उनकी चरित्र पंजिका में टिप्पणी अंकित कर सकते हैं। प्राप्त सूचना अनुसार जिलाधिकारी बलरामपुर के ऐसे कार्यों और अविधिक आदेशों के कारण अन्य पीड़ित व क्षुब्ध पुलिस कर्मियों के द्वारा भी जिलाधिकारी बलरामपुर के विरुद्ध अलग अलग रिट याचिकाएं योजित किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। एवं जिलाधिकारी के ऐसे कृत्य से पुलिस विभाग में रोष व्याप्त है।

Scroll to Top