ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एसी की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मई माह में नौतपा की गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। इससे निजात पाने के लिए लोगों ने एसी की जमकर खरीदारी की। बढ़ते पारे के बीच एयर कंडीशनर (एसी) ने मई में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे बाजार में स्टॉक तक खत्म हो गया। पिछले साल की मुकाबले इस साल काशीपुर में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक के एसी बिके। मई माह में गर्मी पिछले कई साल के रिकॉर्ड तोड़े। आने वाले दिनो में भी गर्मी लोगों को परेशान करती दिख रही है। मौसम विभाग की मानें तो जून में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

इससे जून में भी एसी की मांग मजबूत बने रहने की संभावना है। गर्मी से हर कोई बेहाल है। इस वजह से इलेक्ट्रॉनिक का बाजार गुलजार हो उठा है। बढ़ते तापमान में एयर कंडीशनर (एसी) और कूलर की डिमांड बढ़ गई। इसके चलते अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर एसी और कूलर का स्टॉक नहीं बचा है। आलम यह है कि एक दिन में 20 से अधिक एसी बिक रहे हैं। मगर कारोबारियों के पास स्टॉक नहीं है। शहर में करीब छोटी बड़ी 30 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें हैं। गर्मी से निजात दिलाने वाले एसी की मांग 10 गुना तक बढ़ गई है। 

गर्मी से निजात पाने वाले संसाधन एसी और कूलर की डिमांड अधिक होने के कारण बाजार में दुकान पर स्टॉक तक नहीं बचा है। ऐसे में कई ग्राहक एडवांस जमा कर एसी कूलर बुक करा रहे हैं। जिसमें उन्हें एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कई ग्राहक जल्दी के चक्कर में ऑनलाइन शॉपिंग पर टूट पड़े हैं। जहां तमाम कंपनियों की बेवसाइट पर कूलर एसी को सर्च कर खरीदारी कर रहे हैं। 

Scroll to Top