राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (एनईईटी) का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। जिसके बाद नीट टॉपर लिस्ट का एक पीडीएफ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसको लोगों ने हाईलाइट कर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसमें ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षक भी शामिल रहे। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में परीक्षा की पारदर्शिता पर ही सवाल खड़े किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सवाल पूछने वालों ने एनटीए पर ही सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया। वह भी यह कहते हुये कि एक ही सेंटर के 6 बच्चों के 720 में से 720 नंबर आये हैं। इसके अलावा इनमें दो अन्य बच्चों के 719 और 718 नंबर आये हैं। खास बात यह रही कि इनमें से 6 बच्चे एक ही कमरे में परीक्षा दे रहे थे। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है। हालांकि अमृत विचार इस सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।
नीट रिजल्ट में जिस गड़बड़ की बात सोशल मीडिया पर हो रही है। उसमें एक पीडीएफ वायरल हो रहा है जिसमें एक ही सेंटर के 6 बच्चों के टॉप करने पर सवाल उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं जिन रोल नंबर की बात हो रही है। वह भी सीरियल नंबर के बताये जा रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी की एनटीए ने सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों को अफवाह बताया है। एनटीए के प्रतिनिधि से फोन पर हुई बात के दौरान बताया गया है कि 65 से अधिक बच्चों ने टॉप किया है। इस पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं, अपना विरोध भी जता रहें हैं,लेकिन वह बिलकुल भी उचित नहीं है। परिणाम पूरी तरह से सटीक हैं।
