ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत की 18वीं लोकसभा में 26 मुस्लिम नेता बने सांसद

लोकसभा चुनाव, 2024 के नतीजे अब सबके सामने है। चार सौ पार का दम भरने वाली भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा अकेले अपने दम पर बहुमत से 30 सीटें पीछे है। उसे 240 सीटें मिली हैं। हालांकि एनडीए गठबंधन को 291 सीटें मिली हैं और उसने सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन 239 सीटों के साथ काफी मज़बूती के साथ उभरा है। इंडिया गठबंधन से भी सरकार बनाने की बातें सामने आ रही हैं। देश की 18वीं लोकसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और आंधप्रदेश के चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी किंग मेकर बनकर उभरी है।  राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये भी है कि इंडिया गठबंधन ने नितीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क किया और उन्हें गठबंधन के साथ आने का न्योता दिया है। चुनाव के ये नतीजे देश की राजनीति के लिए बड़ा उलटफेर माने जा रहे हैं। इस बीच अगर हम मुस्लिम राजनीतिक और प्रतिनिधियों के निर्वाचन पर नज़र डालें तो 18वीं लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व घट गया है। 17वीं लोकसभा में जहां 27 मुस्लिम सांसद पार्लियामेंट पहुंचे थे। इस बार 18वीं लोकसभा में 26 सांसद चुने गए हैं। यानी पीएम मोदी के राजनीतिक उत्कर्ष के बीच भी संसद में मुस्लिम प्रतिनिधित्व इस बार से अधिक रहा है। इस बार 18वीं लोकसभा के लिए जो मुस्लिम सांसद चुने गए हैं। उनमें यूपी के कैराना से इक़रा हसन, रामपुर से मोहिबुल्लाह, संभल से ज़ियाउर्रहमान बर्क़, गाज़ीपर से अफ़ज़ाल अंसारी, सहारनपुर से  इमरान मसूद शामिल हैं। इस तरह यूपी से पांच मुस्लिम सांसद, संसद पहुंचे हैं। इसके अलावा बंगाल की जंगीपुर से सीट से खलीलउर्रहमान, बिहार के कटिहार से तारिक अनवर, बहरामपुर से क्रिकेटर यूसुफ पठान, मुर्शिदाबाद से अबू ताहिर खान, बहशीरहट से नूरूल इस्लाम, उलूबेरिया से सज्जाद अहमद, माल्दाह दक्षिण से ईशा खान चौधरी एमपी बने। 

Scroll to Top