ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद के घर में फटा AC

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में बीती रात एसी फटने के कारण घर में आग लगने के दो मामले सामने आए हैं। नोएडा के हाई राइज सोसायटी की 17वीं मंजिल पर आग लग गई थी जबकि गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में बने मकान की पहली मंजिल पर आग लगी थी, जो दूसरी मंजिल तक भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग गौतमबुद्ध नगर ने बताया है कि बुधवार देर रात थाना सेक्टर 113 के सेक्टर-119 स्थित एल्डिको सोसायटी की 17वीं मंजिल पर एसी के शॉर्ट सर्किट से बालकनी में आग लग गई। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने आग बुझा दी है। गाजियाबाद के फायर स्टेशन वैशाली में गुरुवार तड़के 5:30 बजे फोन आया कि मकान नंबर-1009, सैक्टर-1 वसुन्धरा के एक घर में आग लगी है। फायर स्टेशन वैशाली से दो दमकल यूनिट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो आग पहली मंजिल से होते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिय। आग से कुछ सामान जल गया था और गर्मी के कारण घर में रखा कुछ सामान पिघल कर खराब हो गया।

Scroll to Top