ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अंतरिक्ष में दिखी ग्रहों की परेड, एक लाइन में आए सौर मंडल के 6 ग्रह

हाल ही में अंतरिक्ष में ग्रहों की परेड देखने को मिली है। एक दुर्लभ और आश्चर्यजनक तस्वीर में हमारे सौर मंडल के छह ग्रह सुबह से पहले के आकाश में एक साथ सीधी लाइन में दिखाई दिए। इससे जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है। इसमें बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून को एक सीध में देखा जा सकता है। मंगल और शनि एक अर्द्धचंद्र के पास साफ-साफ दिख रहे हैं। जबकि बाकी ग्रहों की स्थिति नग्न आंखों से देखने के लिए बहुत दूर थी। एस्ट्रोफोटोग्राफर जोश ड्यूरी ने 1 जून की सुबह के शुरुआती घंटों में यूके में समरसेट काउंटी में चूना पत्थर की पहाड़ियों से इसे देखा।इन तस्वीर में मंगल और शनि एक अर्धचंद्र के पास साफ दिख रहे हैं। जबकि बाकी ग्रह बेहद दूर हैं। लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूरी ने कहा, ‘मैंने रात 2 बजे के इस पहाड़ी पर चढ़ने का सोचा। जैसे-जैसे समय बीतता गया यह वास्तव में एक विशेष अनुभव था। एक के बाद एक ग्रहों को उभरते हुए देखा और उनकी तस्वीर खींचना शानदार था। तस्वीर खींचते हुए सौरमंडल में हमारी जगह के बारे में मैंने सोचा जो बेहद छोटी है। ब्रह्मांड तो छोड़ ही दें।’ 

Scroll to Top