ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या से जीते सपा सांसद अवधेश प्रसाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट अयोध्या पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब इस सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से विजयी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद की सुरक्षा को लेकर पार्टी काफी चिंतित नजर आ रही है। अयोध्या से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद के लिए समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव ने जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने इसके लिए ACS होम को पत्र भी लिखा है। लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि इस जीत को साम्प्रदायिक, जातीवाद और असमानतावादी लोग स्वीकार नहीं कर पा रहें है। उनकी सुरक्षा में कोई चूंक ना हो इसके लिए जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। पत्र में बताया गया कि सोशल मीडिया सहित संचार के माध्यमों में अयोध्या के निवासियों पर असहज करने वाली टिप्पणियां व धमकियां दी जा रही है। इन सब के पीछे भारतीय समाज में हजारों वर्षों से पनपे जातिवाद, सामंतवाद है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा गया कि अवधेश प्रसाद अनुसूचित जाति के है और वह प्रतिष्ठित अयोध्या-फैजाबाद अनारक्षित के सांसद बन गए हैं। यह खास तौर भाजपा और संघ परिवार की विचारधारा के लोगों को अखर रहा है। उन पर कभी भी कोई भी सुनियोजित अनहोनी या असामान्य घटना हो सकती है पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है।

Scroll to Top