ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

न्यू हाइवे सिटी समेत 15 जगहों पर अवैध निर्माण सील

चुनाव आचार संहिता के खत्म होते ही केडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को केडीए ने जोन एक के तहत जाजमऊ, चुन्नीगंज, सिंहपुर कछार, चमनगंज में 15 अवैध निर्माणों को सील कर दिया। न्यू हाइवे सिटी योजना और न्यू कानपुर सिटी योजना में हुए अवैध निर्माणों पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई की है। केडीए वीसी ने न्यू कानपुर सिटी और न्यू हाइवे सिटी में भोली-भाली जनता को गलत तरीके से प्लाट देने पर भी चेताया है।

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर प्रवर्तन (जोन-1) के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बल के साथ अभियान चलाया। अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में किये जा रहे 15 अवैध व अनाधिकृत परिसरों में हो रहे निर्माणों को सील कर दिया। उपाध्यक्ष ने बताया कि न्यू  कानपुर सिटी परियोजना में सम्मिलित आराजियों में किये जा रहे निर्माणों पर सीलिंग की गयी।

सोना पैलेस धोबी पुलिया के बगल में आजाद मार्ग शुक्लागंज उन्नाव, शिव प्रसाद चौरसिया, परिसर सं-90/76 सी-1बी वाजिदपुर, जाजमऊ दानिश, कबीर जॉब सेन्टर, परिसर सं-105/39 हलीम प्राइमरी स्कूल के सामने चमनगंज, मो. आसिफ व मो. एजाज, परिसर सं-108/153 व 154 पीरोड, शोभित कपूर, परिसर सं-नजूल प्लाट सं0-27 पार्ट ब्लाक-96 चुन्नीगंज, अमित कोहली रूचि कोहली, परिसर सं-आराजी सं0-684 सिंहपुर कछार मिश्री लाल जायसवाल, परिसर सं-मंगलदीप अपार्टमेन्ट के सामने बैरी अकबरपुर कल्याणपुर, आरके गुप्ता, परिसर सं-सुखधाम सोसाइटी के पीछे सिंहपुर कछार, लाला सिंह, परिसर सं-08 गंगपुर चकबदा सिंहपुर कछार, ज्ञान सिंह पर कार्रवाई की गई।

 

Scroll to Top