ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डॉक्टर करते रहे ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन, मरीज सीटी बजाता रहा

बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग मरीज के दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान रोगी के दिमाग की प्रतिक्रिया जानने के लिए उससे हाथ से घंटी और मुंह से सीटी बजवाते रहे। मरीज को आधी बेहोशी व ट्यूमर वाले हिस्से को सुन्न कर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में साढ़े तीन घंटे लगे हैं। आईसीयू में भर्ती मरीज स्वस्थ है। हाथ पैर चलने के साथ ही बातचीत कर रहा है। बलरामपुर अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. विनोद तिवारी ने बताया कि  लखनऊ निवासी रोगी रमेश चंद्र शुक्ला (79) के दिमाग के बाएं हिस्से में ट्यूमर था। यह हिस्सा दाहिना हाथ, पैर और बोलने को नियंत्रित करता है। ट्यूमर दिमाग के हिस्से को दबा रहा था। इससे मरीज को दिक्कत लगातार बढ़ रही थी। डॉ. रमेश के मुताबिक पूरे बेहोसी मे ऑपरेशन करने से हाथ, पैर और बोलना मे फालिश पड़ने का खतरा था। लिहाजा मरीज को आधी बेहोशी व सुन्न करके ऑपरेशन किया। इस दौरान मरीज दाहिने हाथ से घंटी और मुंह से सीटी बजाता रहा। मरीज को दो साल से सिर दर्द और अनाप सनाप बोलता रहता था। दाएं हाथ व पैर के चलने और बोलने मे दिक्कत थी। निजी डॉक्टर ने ऑपरेशन में 10 लाख रुपये का खर्च बताया था, जबकि बलरामपुर में ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लिया गया।

 

Scroll to Top