ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भजनलाल सरकार में बढ़े बलात्कार के मामले

सरकार भले ही बदल गई है लेकिन महिलाओं के साथ हुए बलात्कार के मामलों में कमी नहीं आई है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने आपराधिक घटनाक्रमों और खासतौर पर महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों को मुख्य मुद्दा बनाया था। हालांकि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद पुलिस अफसरों को साफ निर्देश दिए कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जाए और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस की ओर से पिछले चार पांच महीनों में बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई जिससे हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में कमी आई है लेकिन बलात्कार के मामलों में गत वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ली थी और 15 दिन बाद प्रदेश में नया मंत्रिमंडल बना था। इसके बाद जनवरी से लेकर अप्रैल 2024 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो बलात्कार के मामलों में काफी इजाफा होता नजर आ रहा है। हालांकि महिला अपराधों के कुल मामलों में जरूर कमी आई है लेकिन दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। गत वर्ष जनवरी से लेकर अप्रैल तक 1549 प्रकरण दर्ज हुए थे जबकि इस साल इन चार महीनों में 1669 प्रकरण दर्ज हुए हैं। चोरी के मामले भी पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं। गत वर्ष जनवरी से अप्रैल तक चोरी के कुल 17061 प्रकरण सामने आए थे जबकि इस साल 17401 प्रकरण सामने आए हैं। नकबजनी के मामले भी 2372 से बढ़कर 2746 हो गए हैं।

Scroll to Top