ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

किसान सम्मान निधि जारी करने का दिया आदेश

लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सबसे पहले जिस फाइल पर हस्ताक्षर किया , वह पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने से संबंधित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि नयी सरकार का पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आने वाले समय में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहती है। पीएम किसान की 17वीं किस्त से 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और इसके तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने के बाद हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं।’’ केंद्र सरकार की इस योजना के तहत साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्तों के माध्यम से कुल मिलाकर 6,000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं। इस योजना के तहत, हर चार महीने में एक बार पैसे हस्तांतरित किए जाते हैं। मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 

 

Scroll to Top