ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छावनी बना अकबरनगर, ध्वस्तीकरण अभियान शुरू

अकबर नगर में सोमवार सुबह से ही एलडीए का बुलडोजर मकानों पर चलने लगा है। क्षेत्र के प्रथम व द्वितीय में कुकरैल नदी व बंधे पर बने मकान, दुकान, शोरूम ध्वस्त किए जा रहे हैं। वहीं गलियों तक बुलडोजर ले जाने के लिए सबसे पहले कॉमर्शियल इमारतें तोड़ी जा रही हैं। सोमवार सुबह सात बजे से ही अभियान शुरू कर दिया गया बता दें कि करीब 90 दिन बाद एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई है।

मुनादी कराई जा रही है, किसी प्रकार का हंगामा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल समेत पीएसी बल भी तैनात किया गया है। लखनऊ-अयोध्या रोड को एक तरफ से बंद कर दिया गया है। जिससे कार्रवाई को तेज किया जा सके। हालांकि इस दौरान बहुत से लोग खुद ही मकान खाली करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार 1100 से अधिक अवैध निर्माण ढहाये जाने हैं। बीते 10 मार्च को यहां पर आखिरी बार कार्रवाई हुई थी।

इस बार यह अभियान सुबह और शाम दोनों समय में चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पल-पल की निगरानी के लिए सड़क और गलियों में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। बता दें कि  एलडीए ने ध्वस्तीकरण की तैयारी राविवार को ही कर ली थी। रविवार को अधिकारियों ने फोर्स के साथ क्षेत्र में मार्च किया था। जेसीबी के साथ एलडीए की टीम भी पहुंच गई थी।

Scroll to Top