ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अफसरशाही में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, हलचल तेज

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, एसीएस (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल व एसीएस (नियुक्ति) देवेश चतुर्वेदी समेत कई विभागों के प्रमुख पदों पर आगामी दिनों में नए चेहरे नजर आ सकते हैं। दुर्गा शंकर मिश्र का जहां 30 जून को रिटायरमेंट है। वहीं, एसपी गोयल के निकट भविष्य में उप्र. से दिल्ली जाने के बाद यहां पंचम तल की अफसरशाही में बड़े बदलाव की संभावना है। इसी क्रम में गृह, कृषि, चिकित्सा-शिक्षा, नियुक्ति, वित्त आदि विभागों में भी फेरबदल संभव है।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र उप्र. कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें बीते दिसंबर माह में तीसरा सेवा विस्तार मिला था, जिसकी अवधि इसी माह तक है। वहीं, 1989 बैच के आईएएस अफसर एसपी गोयल 2017 से पंचम तल पर तैनात हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं।

आने वाले दिनों में उन्हें केंद्र में महत्वपूर्ण पद मिलने की चर्चा शासन के गलियारों में है। ऐसे में पंचम तल के मुख्य धारा के आईएएस अधिकारियों के हटते ही कई और अफसर इधर से उधर हो सकते हैं। इस प्रक्रिया में नए अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां मिलना स्वाभाविक है।

चर्चा है कि इस माह के आखिरी सप्ताह में नए मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के पद से लेकर कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और जिलाधिकारी भी बदले जाएंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में नजर आ रहे मुख्यमंत्री योगी विधानसभा चुनाव से पहले जनहित की योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारना चाहते हैं। इसी क्रम में वह शासन-प्रशासन पर अपनी पकड़ बनाने के लिए तेजतर्रार अफसरों की तैनाती करेंगे।

Scroll to Top